HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
भारतीयों पर हमले से धूमिल हुयी हमारी छवि: ऑस्ट्रेलिया

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

कैनबरा, 9 फरवरी

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफेन स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि भारतीयों पर हुए हमलों से आस्ट्रेलिया की छवि भारत और भारतीयों के बीच धूमिल हुई है।

संसद में उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आपसी रिश्ते को क्रिकेट टेस्ट मैच के रूप में देखने की जरूरत है। रिश्तों में दोबारा गर्माहट लाने के लिए परिश्रम व समर्पण के साथ आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है।

स्मिथ ने कहा, "वर्ष 2008 में मैंने भारत के प्रति ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण की तुलना ट्वेंटी/20 मैच से की थी, लेकिन अब मैं कहा रहा हूं कि हमें भारत के साथ संबंधों में टेस्ट मैच की तरह दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को देखते हुए दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों की जरूरत है, जिससे भविष्य में द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाया जा सके।

स्मिथ ने कहा कि पिछले दशक के दौरान ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा। साल 2002 से नामांकन की संख्या में औसतन 40 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस समय यहां करीब एक लाख 20 से भारतीय छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों पर हुए हमले अक्षम्य हैं और सरकार इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। साथ ही इस बात का भी अहसास करने की जरूरत है कि इससे भारत और भारतीयों के बीच हमारे देश की छवि खराब हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण एशिया के अलावा अन्य देशों में भी इन हमले को बहुत गंभीरता से लिया गया है।

भारतीय छात्रों पर पिछले साल मई से हमले शुरू हुए थे, जिनमें अब तक दो छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं।

प्रधानमंत्री केविन रड सरकार के उठाए गए कदमों के बारे में उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। अकेले विक्टोरिया राज्य में भारतीयों के खिलाफ अपराध के मामले में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



7195
ताजातरीन / What's Hot
हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है 'वन्स अपान ए..' : अजय
एक-दूसरे से काफी अलग हैं सोनम, रिया
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को संसद की मंजूरी
काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है कोलंबो टेस्‍ट
क्रो ने बेटे की खातिर धूम्रपान छोड़ा
माराडोना ने सहायक कोच को धोखेबाज कहा
लालू ने नरेंद्र मोदी को मुर्गा बताया
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सोच हो खूबसूरत : शबाना आजमी
वे एक खूबसूरत अदाकारा हैं। लेकि‍न, उनका दायरा सिर्फ फि‍ल्‍मों तक ही नहीं सि‍मटा हुआ है। वे सामाजि‍क मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। संस्‍कृति को लेकर उनकी अपनी परि‍भाषा है और इस क्षेत्र में उनकी बात को बेहद संजीदगी से लि‍या जाता है। फि‍ल्‍मों के बदलते कलेवर पर तो उनके पास कहने को बहुत असरदायक बाते हैं। जी, बात शबाना आज़मी की हो रही है। जि‍न्‍होंने न केवल अभि‍नय के क्षेत्र में, बल्‍कि‍ उससे इतर भी अपनी एक खास पहचान बनायी है। शबाना से उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व के वि‍भि‍न्‍न पहलुओं के बारे में प्रतिभा कटि‍यार की खास बातचीत-
 मैं केबीसी फोर के लि‍ये इंकार नहीं कर सका : अमि‍ताभ
 साहित्य का साथ पत्रकारिता को संवारता है-राजेन्द्र यादव
ज्योतिष
बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू
 अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
 दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध