Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारतीय नौसेना ने बचाया चीनी जहाज को

indian-navy

6 मई 2011

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसके युद्धक पोतों और सैन्य लड़ाकू विमानों ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों द्वारा एक चीनी जहाज पर कब्जा करने के प्रयास को नाकाम कर दिया। जहाज पर 24 नाविक सवार थे।

लुटेरों ने अरब सागर में कर्नाटक के कारवार के पास चीनी पोत पर कब्जा का प्रयास किया था लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद वे भागने पर विवश हो गए।

लुटेरों ने गुरुवार को कारवार के पश्चिम में 450 समुद्री मील की दूरी पर चीनी मालवाहक जहाज-एमवी फुल सिटी पर कब्जा करने का प्रयास किया था।

भारतीय नौ सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमले से घबराए 24 चीनी नाविकों ने खुद को जहाज के केबिन में बंद कर लिया था। इससे वे लुटेरों के कब्जे में आने से बच गए।

केबिन में बंद होने के दौरान नाविकों ने आपात संदेश प्रसारित किया था, जो भारतीय नौ सेना और तटरक्षक के युद्धक पोतों को मिल गया। ये पोत लुटेरों के शिकार पोत के करीब ही गश्त पर थे, लिहाजा वे बिना समय गंवाए चीनी पोत तक पहुंच गए।

भारतीय पोतों ने चीनी पोत पर सवार लुटेरों को चेतावनी दी और पोत छोड़कर चले जाने को कहा। भारतीय पोत ने संदेश प्रसारित किया कि भारतीय युद्धक पोत जल्द ही चीनी पोत तक पहुंच जाएंगे। इससे घबराए लुटेरे वहां से सोमालिया की ओर भाग गए।

More from: samanya
20534

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020