Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जूनियर हॉकी विश्व कप : दक्षिण कोरिया से हारी भारतीय टीम

बॉस्टन (अमेरिका), 12 अगस्त
 
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम जूनियर विश्व कप के दूसरे दौर के अंतिम मुकाबले में दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 से हार गई। मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया के लिए सुएल की चेयोन ने हैट्रिक लगाई। चेयोन ने अपने खाते में जुड़े तीनों गोल पेनेल्टी कार्नर के जरिए किए थे। चेयोन ने 17वें, 23वें और 53वें मिनट में गोल दागे।

मंगलवार को हावर्ड विश्वविद्यालय मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से रानी देवी ने 11वें मिनट में और मोनिका बदरान ने 29वें मिनट में एक-एक गोल किया।

इस जीत के साथ कोरियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है जबकि भारतीय टीम को नौवें और दसवें स्थान के लिए अपना आगे का सफर जारी रखना होगा।
 
 
 
More from: Khel
783

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020