Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में अत्यधिक गर्मी

in uttar pradesh very hot

 9 जून 2012

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोगों को फिलहाल निजात मिलने की सम्भावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा जिससे लू के थपेड़ों का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है। राज्य में मौसम शुष्क होने की वजह से भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आगरा का अधिकतम तापमान 41 3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

More from: Khabar
31154

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020