Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जम्मू-कश्मीर में फंसे 400 नागरिक बचाए गए

in jammu kashmir 400 citizen trapped been saved


9 जून 2012

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खारडंग ला दर्रे में फंसे करीब 400 नागरिकों को बचा लिया गया है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के मुताबिक खारडंग ला दर्रे के नजदीक के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में शुक्रवार की रात भूस्खलन व हिमस्खलन हुआ था।

खारडंग ला दर्रा दुनिया के उन सबसे ऊंचे दर्रो में से एक है, जहां वाहनों की आवाजाही होती है। यह लद्दाख में 17,800 फुट की ऊंचाई पर है। भारी हिमपात के चलते पांच महीने तक बंद रहे 434 किलोमीटर लम्बे राजमार्ग को 25 अप्रैल को यातायात के लिए खोला गया था।

दर्रे में बच्चों और महिलाओं सहित 400 लोगों को लेकर जा रहे करीब 150 वाहन फंस गए थे। सेना व पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद उन्हें वहां से बाहर निकाला गया।


 

More from: Khabar
31147

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020