HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

ऐसी सरकारों को नकारिए जो आपको नकारती हैं : प्रियंका

Subscribe Magazine on email:    
ऐसी सरकारों को नकारिए जो आपको नकारती हैं : प्रियंका

5 फरवरी 2012

अमेठी| अमेठी-रायबरेली में प्रचार करने आईं प्रियंका वाड्रा ने अपने प्रचार अभियान के तीसरे दिन रविवार को लोगों से उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे ऐसी सरकारों को नकार दें, जो उन्हें नकारती हैं। तिलोई क्षेत्र में भीड़ को सम्बोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, "कांग्रेस की नीतियां आम आदमी और गरीबों को मजबूत बनाती हैं और उन्हें अधिकार देती हैं। अब आपको यह सोचना है कि आपको ऐसी सरकार चाहिए जो आपके बारे में सोचती है या ऐसी सरकार चाहिए जो आपके हजारों करोड़ रुपये इमारतें बनवाने में जाया करती है।"

गैर-कांग्रेसी दलों पर प्रहार करते हुए प्रियंका ने कहा, "सत्ता में आने के बाद इनके नेता बड़े-बड़े बंगले बनवाते हैं। इनके बड़े कारोबार फूलते-फलते हैं। ये अपना विकास करते हैं और आप पीछे रह जाते हैं। यदि बदलाव लाना है तो आपको जागरूक होना पड़ेगा।"

लोगों से सही सरकार चुनने का आह्वान करते हुए प्रियंका ने कहा, "आपके जागने का समय आ गया है। जागिए और उत्तर प्रदेश में बदलाव लाइए। ऐसी राजनीति को नकार दीजिए, जो आपको नकारती है।"

समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा, "पिछले 22 साल से आपने जिन दलों को सरकार बनाने के लिए चुना, उन्होंने आपके लिए काम नहीं किया। अब आप सोचिए आपको अपना और अपने बच्चों का भविष्य मजबूत बनाना है या नहीं?"

लोगों को सही नेता का चुनाव करने की नसीहत देते हुए प्रियंका ने कहा, "यदि आपने सही नेता को वोट नहीं दिया तो सबसे बड़ा नुकसान आपका ही होगा।"

पिछले विधानसभा चुनाव में तिलोई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की हार पर प्रियंका ने कहा, "यदि आपने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मदवार को जिताया होता तो कम से कम विधायक निधि के पैसे तो क्षेत्र के विकास में खर्च होते। ये राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। यदि आप यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताएंगे तो राहुल इसकी जिम्मेदारी लेंगे कि विधायक आपके लिए काम करें।" तिलोई सीट पर बीते विधानसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह ने जीत दर्ज की थी।



28768
ताजातरीन / What's Hot
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
'तेरी मेरी कहानी'लेकर आ रहे हैं कुणाल कोहली
   
 
मनोरंजन
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
गायिका एवं हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज रियलटी शो 'अमेरिकन आइडल' के निर्णायक मंडल को वर्तमान संस्करण के बाद छोड़ देंगी।
 शक्तिशाली सितारों की सूची में लोपेज शीर्ष पर
 ह्यूस्टन का मरणोपरांत सम्मान
 कैंसर से जूझ रहे हैं रॉबिन
 हर्ले ने वार्न के बच्चों को शुक्रिया कहा
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!