Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आदित्य चोपड़ा का हमेशा आभारी रहूंगा : रणवीर सिंह

i will be forever grateful to aditya chopra ranveer singh

6 सितम्बर 2012


नई दिल्ली| अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के हमेशा आभारी रहेंगे और वह आज उन्हीं की बदौलत लोकप्रियता की इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं। रणवीर ने आईएएनएस को बताया, "आदित्य चोपड़ा जी मेरे मार्गदर्शक हैं और जिस वक्त उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए मेरा चयन किया, तो उनके पास एक अंजान चेहरे को फिल्म में लेने का साहस था।"


उन्होंने कहा, "जब उन्होंने मुझे फिल्म में लेने का फैसला किया, तो हर किसी की राय मेरे लिए सकारात्मक नहीं थी। उनका मुझ में दृढ़ विश्वास था। मैं इसके लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। उन्होंने मुझे काम करने के मूल्य और सिद्धांत सिखाए।"


'बैंड बाजा बारात' के बाद रणवीर ने यशराज फिल्म्स की 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' में भी काम किया। वह इस वक्त संजय लीला भंसाली की 'राम लीला' पर काम कर रहे हैं।

More from: Khabar
32687

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020