HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
IPL के पहले मैच में नाइट राइडर्स ने डेक्कन चाजर्स को 11 रनों से हराया

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

मुंबई, 12 मार्च

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण में शुक्रवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने डेक्कन चाजर्स को 11 रनों से हरा दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी डेक्कन चाजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट ने 54 और वीवीएस लक्ष्मण ने 22 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका।

चाजर्स का पहला विकेट वीवीएस लक्ष्मण के रूप में गिरा। लक्ष्मण ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। एडम गिलक्रिस्ट 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हर्शल गिब्स 24 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद खेलने आए एंड्रयू सायमंड्स (5), रोहित शर्मा (13), अनिरुद्ध सिंह (14), चामिंडा वास (0) अपनी टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सके। टी. सुमन 7 और जसकरन सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से लेंगेवेल्ट ने दो विकेट हासिल किए जबकि ईशांत शर्मा, शुक्ला, कार्तिक, मैथ्यूज और हॉग को एक-एक विकेट मिला।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से इसके बाद की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने 46 गेंदों में पांच चौके चार छक्के की मदद से 65 रन और ओवैस शाह ने 46 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए।

नाइट राइडर्स की शुरुआत हालांकि खराब रही और पहले ही ओवर में उसके दो प्रमुख बल्लेबाज मनोज तिवारी, सौरव गांगुली शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए पुजारा 10 और ब्रैड हॉग 13 रन बनाकर आउट हुए।

डेक्कन चाजर्स की ओर से चामिंडा वास ने दो विकेट हासिल किए जबकि आरपी सिंह और जसकरन सिंह को एक-एक विकेट मिला।

आईपीएल-3 का पहला मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद में खेला जाना था लेकिन पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी अशांति के कारण आईपीएल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से इसे मुंबई में कराने का फैसला किया।

 



8263
ताजातरीन / What's Hot
एक-दूसरे से काफी अलग हैं सोनम, रिया
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को संसद की मंजूरी
काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है कोलंबो टेस्‍ट
क्रो ने बेटे की खातिर धूम्रपान छोड़ा
माराडोना ने सहायक कोच को धोखेबाज कहा
लालू ने नरेंद्र मोदी को मुर्गा बताया
विश्व जूनियर स्क्वॉश में भारतीयों की अच्छी शुरुआत
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सोच हो खूबसूरत : शबाना आजमी
वे एक खूबसूरत अदाकारा हैं। लेकि‍न, उनका दायरा सिर्फ फि‍ल्‍मों तक ही नहीं सि‍मटा हुआ है। वे सामाजि‍क मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। संस्‍कृति को लेकर उनकी अपनी परि‍भाषा है और इस क्षेत्र में उनकी बात को बेहद संजीदगी से लि‍या जाता है। फि‍ल्‍मों के बदलते कलेवर पर तो उनके पास कहने को बहुत असरदायक बाते हैं। जी, बात शबाना आज़मी की हो रही है। जि‍न्‍होंने न केवल अभि‍नय के क्षेत्र में, बल्‍कि‍ उससे इतर भी अपनी एक खास पहचान बनायी है। शबाना से उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व के वि‍भि‍न्‍न पहलुओं के बारे में प्रतिभा कटि‍यार की खास बातचीत-
 मैं केबीसी फोर के लि‍ये इंकार नहीं कर सका : अमि‍ताभ
 साहित्य का साथ पत्रकारिता को संवारता है-राजेन्द्र यादव
ज्योतिष
बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू
 अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
 दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध