न्यूयार्क, 12 मार्च
गायिका-अभिनेत्री जेसिका सिम्पसन को कई असफल प्रेम संबंधों के बाद अब भी सच्चे प्यार की तलाश है। वह कहती हैं कि उन्हें अब भी सही व्यक्ति के मिलने की उम्मीद है।
वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक जेसिका कहती हैं, "मैं उम्मीद करती हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अकेली नहीं मरूंगी। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं एक ऐसा व्यक्ति ढूंढ़ सकूंगी जो मेरे जीवन और मेरे उद्देश्य को समझ सके। मुझे केवल एक सही व्यक्ति की तलाश करने की जरूरत है।"
जेसिका ने 2002 में गायक निक लैचे से विवाह किया था लेकिन 2006 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने संगीतकार जॉन मेयर के साथ समय बिताया लेकिन नौ महीने बाद दोनों अलग हो गए। वर्ष 2007 में उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ी टोनी रोमो के साथ समय बिताना शुरू किया लेकिन 2009 में यह संबंध भी टूट गया।