लंदन, 18 मार्च
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लव हेविट का कहना है कि अकेले रहने के बजाय वह किसी रिश्ते में ही रहना पसंद करती हैं।
'द घोस्ट व्हिस्पेरर' जैसी फिल्म में काम कर चुकी जेनिफर हाल ही में अपने पुराने मित्र जैमी केनेडी से अलग हुई हैं।
एक वेबसाइट के अनुसार 31 वर्षीय जेनिफर ने कहा, "मैं रिश्ते में रहना पसंद करती हूं। कुछ लोग अकेले रहकर बहुत खुश होते हैं लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं।"