न्यूयार्क, 19 मार्च
कंप्यूटर व्यवसायी माइकल डेल के छोटे भाई एडम डेल सुपरमॉडल पद्मालक्ष्मी की बेटी कृष्णा के पिता हैं। रियलिटी शो 'टॉप शैफ' की प्रस्तोता पद्मालक्ष्मी ने अक्टूबर में अपने गर्भवती होने की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने बच्चे के पिता के संबंध में नहीं बताया था।
वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक 39 वर्षीय पद्मालक्ष्मी और 40 वर्षीय डेल अपनी बेटी के साथ अपने इस संबंध के लिए कानूनी मान्यता प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी बेटी 20 मार्च को एक महीने की हो जाएगी।
वर्ष 2007 में मशहूर लेखक सलमान रूश्दी से तलाक लेने वाली मशहूर अंतर्राष्ट्रीय मॉडल पद्दमा लक्ष्मी 20 फरवरी को मां बनी थी। पहले बच्चे की मां बनने वाली पद्मा ने अपने गर्भ को चिकित्सकीय चमत्कार करार दिया था क्योंकि वह लंबे समय से इंडोमेट्रिओसिस नाम की बीमारी से पीडित हैं।