Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'डॉक्टर' हो गईं हेमामालिनी

hema malini is now doctor

2 अक्टूबर 2012


मुम्बई। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' अब डॉक्टर हेमामालिनी हो गई हैं। राजस्थान के उदयपुर स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है, जिससे उनके नाम के आगे 'डॉक्टर' जुड़ गया है।


हेमा को हालांकि इस डिग्री से अधिक खास यह लगा कि उनके साथ-साथ 'मेट्रो मैन' श्रीधरन को भी गुरुवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई और इस अवसर पर अभिनेत्री ने उनके साथ मंच साझा किया।


हेमा ने कहा, "श्रीधरन ने यातायात सम्पर्क के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किए। इसकी तुलना में समाज के लिए मेरा योगदान बहुत कम है। लेकिन उनके साथ मंच साझा कर मुझे खुशी हुई।"


उन्होंने कहा, "किसी विशिष्ट व्यक्ति के साथ सम्मानित होकर अच्छा लगता है। मैं समझती हूं कि मनोरंजन उद्योग के लोगों को अब अधिक गम्भीरता से लिया जा रहा है। अब यह नहीं समझा जा रहा कि हमारे पास दिमाग नहीं है।"

 

More from: Khabar
33161

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020