मॉरिशस/देहरादून 08 फरवरी
गोपियो (ग्लोबल आर्गेनाइजेशन आफ पीपुल आफ इण्डियन ओरिजन) के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. निशंक के प्रतिदिन 16 से 17 घण्टे कार्य करने की क्षमता मारिशस के लोगों के लिए प्रेरणा दायक है। गोपियो द्वारा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. निशंक को गोपियो इण्टरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष गोपियो ने कहा कि यह पुरस्कार डा. निशंक को उनके द्वारा कला, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण तथा जन सेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। मारिशस सरकार तथा गोपियो द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का मारिशस का आधे से भी अधिक जन समूह गवाह था।
मारिशस के प्रधानमंत्री नवीन चन्द्र रामगुलाम ने डा. निशंक को गोपियो इण्टरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए गंगोत्री आने की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका भ्रमण मॉरिशस के साथ मित्रता के परिप्रेक्ष्य में एक नये युग के रूप में ऐतिहासिक एवं लाभदायक होगा। शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. निशंक को एक महान कवि बताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में एक नए युवा के रूप में उनका भविष्य उज्जवल है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड डॉ. निशंक मंगलवार को गोमुख से अपने साथ ले गये गंगा जल को मारिशस के गंगा तालाब में प्रवाहित करेंगे, गंगा तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कहानी संग्रह “खड़े हुए प्रश्न” के फ्रेंच अनुवाद ;म्गचमतमदबमे म्ज टमतपजमेद्ध का लोकार्पण मारिशस के प्रधानमंत्री नवीन चन्द्र रामगुलाम करेंगे। ज्ञातव्य है कि पुस्तक का प्राकथन पूर्व प्रधानमंत्री और कवि अटल बिहारी बाजपेई द्वारा लिखा गया है।