HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

गूगल ने शुरू की नई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘बज’

गूगल ने शुरू की नई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘बज’

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

सैन फ्रांसिस्को , 10 फरवरी

सर्च इंजन और ई-मेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन लाने वाली कंपनी गूगल ने अब नई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट शुरू की है, जिसका नाम ‘बज’ रखा गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गूगल ने मंगलवार को अपनी नई सेवा की शुरुआत की। ‘बज’ सीधे गूगल की ई-मेल सेवा यानी जी-मेल से जुड़ी हुई है। जी-मेल पर लॉग-इन करते ही 'बज' से जुड़ने की सुविधा मिल जाएगी।

‘बज’ का सामना लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक से होगा, जिसके इस समय लगभग चार करोड़ उपभोक्ता है। ‘बज’ के परियोजना निदेशक टॉड जैक्सन ने कहा वेब दुनिया में सोशल नेटवर्किंग का विशेष महत्व है।

‘बज’ के जरिए लोग अपने दोस्तों के साथ फोटो, वीडियो, वेब लिंक्स और विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा कुछ जी-मेल खाता धारकों को दी गई है। कंपनी के अनुसार जल्द ही इसे सभी के लिए खोल दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गूगल ने कोई पहली बार सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के क्षेत्र में कदम नहीं रखा है। गूगल ने सबसे पहले ऑर्कुट लांच किया था, जो काफी लोकप्रिय साबित हुआ।



7208
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष