Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मीबो का अधिग्रहण करेगा गूगल

google acquisiton will mibo

5 जून 2012

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल, सिलिकॉन वैली की नई कम्पनी मीबो का अधिग्रहण करने जा रहा है। मीबो, ऑनलाइन प्रकाशकों को उनकी वेबसाइट्स को अधिक सामाजिक बनाने में मदद करती है। इस अधिग्रहण की घोषणा सोमवार को हुई। इससे गूगल प्लस और अधिक विशेषताओं से लैस हो जाएगा। गूगल प्लस, फेसबुक के लोकप्रिय ऑनलाइन हैंगआउट का एक विकल्प है।

2005 में स्थापित मीबो एक ब्राउजर आधारित इंस्टैंट मैसेजिंग ग्राहक के रूप में शुरू हुई थी। उसके बाद इसमें मीबो बार भी जुड़ गया, जिसने उपभोक्ताओं को टीवी गाइड, टीएमजेड, और एंटरटेनमेंट वीकली जैसी विभिन्न वेबसाइट्स पर चैट करने का मौका प्रदान किया।

मीबो ने सोमवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा, "गूगल के साथ जुड़कर हम अत्यधिक उत्साहित हैं और उपभोक्ताओं व वेबसाइट्स मालिकों को बेहतर से बेहतर तरीके से मदद करने पर विचार कर रहे हैं।"

गूगल के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कम्पनी दैनिक जीवन में उपभोक्ताओं को सामग्रियों के आदान-प्रदान में और वेब से जुड़ने में मदद करने के लिए हमेशा बेहतर उपायों की तलाश में रहती है।

कम्पनी ने कहा है, "हम मानते हैं सोशल पब्लिशर टूल्स में मीबो की विशेषज्ञता के कारण वे गूगल के साथ अत्यधिक उपयुक्त होंगे।"

 

More from: SocialMedia
31059

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020