Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हाथियों को उनकी जगह दें : माधुरी

give-their-place-to-the-elephants-madhuri-dixit

21 जुलाई 2011

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एशियाई हाथियों के संरक्षण की एक सहायतार्थ परियोजना की ब्रांड एम्बेस्डर बन गई हैं। वह कहती हैं कि यदि हाथियों को उनकी जगह मिली होती तो हाल ही में मानव व हाथियों के बीच हुआ संघर्ष न होता।

माधुरी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "हाथी मेरे पसंदीदा जानवरों में से एक है और मैं उन्हें प्यार करती हूं। हमें आज इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि हम अपने जानवरों का किस तरह संरक्षण प्रदान कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "देश में मानव व हाथियों के बीच संघर्ष के कई उदाहरण सामने आए हैं। यदि हाथियों को उनकी अपनी जगह मिली होती और मानव ने खेती, बसाहट, उद्योगों, सड़क या रेललाइन के लिए जंगल न काटे होते तो ऐसा न होता।"

जाम्बिया की पन्ना खनन कम्पनी जेमफील्ड्स ने वर्ल्ड लैंड ट्रस्ट व वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से 'एमराल्ड्स फॉर एलीफेंट्स' परियोजना की शुरुआत की है। इस परियोजना के तहत एशिया में हाथियों के संरक्षण के लिए धन जुटाया जाएगा। माधुरी को इस परियोजना की प्रचारक चुना गया है।

माधुरी कहती हैं, "जेमफील्ड्स हमारी भूमि से सिर्फ संसाधन ही नहीं निकालती वह यहां पन्ने के लिए खनन भी करती है लेकिन वह हमें इन्हें वापस भी करती है। मुझे लगता है कि प्रत्येक व्यक्ति के ऐसा करने की आवश्यकता है।"

More from: Rang-Rangili
22953

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020