HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

गांधी जी ने 74 वर्ष की उम्र में देखी थी पहली फिल्म

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

काठमांडू, 8 फरवरी

नेपाल के वयोवृद्ध गांधीवादी गोपालदास श्रेष्ठ के मुताबिक महात्मा गांधी ने 74 वर्ष की उम्र में पहली फिल्म देखी थी। एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में श्रेष्ठ ने बताया कि गांधी जी ने 1943 में पहली फिल्म देखी थी।

श्रेष्ठ को 'नेपाल के गांधी' नाम से मशहूर तुलसी मेहर श्रेष्ठ उस समय गांधी जी के वर्धा स्थित आश्रम में लेकर गए थे, जब वह किशोर थे। श्रेष्ठ बताते हैं कि गांधी जी ने 1943 में 'मिशन टू मॉस्को' फिल्म देखी थी। इस फिल्म का प्रदर्शन उनके आवास पर किया गया था।

गांधी जी के साथ अपने जीवन के नौ महीने बताने वाले श्रेष्ठ बताते हैं कि गांधी जी के लिए फिल्म देखने की व्यवस्था उनके एक शिष्य ने की थी। श्रेष्ठ के मुताबिक गांधी जी को कम्युनिस्ट विषयवस्तु पर बनी वह फिल्म पसंद नहीं आई थी। इसका कारण यह था कि उस फिल्म में बॉल डांस के कुछ दृश्य थे जिनमें महिलाओं ने कम कपड़े पहने थे।

इसके बाद गांधी जी ने भारत में बनी एक फिल्म 'राम राज्य' देखी। मराठी निर्देशक विजय भट्ट द्वारा तैयार यह दो घंटे की फिल्म गांधी जी को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म गांधी जी की पसंदीदा पुस्तक वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामायण' पर आधारित थी।

श्रेष्ठ बताते हैं कि वर्धा आश्रम में उन्हें गांधी जी का बिस्तर लगाने का काम दिया गया था। वह बताते हैं कि वर्धा में बिताए गए जीवन के पल बेहद अनुशासित थे क्योंकि वे सभी उस महात्मा के आश्रय में रहते थे, जिसे अपने वसूल जान से भी प्यारे थे।

उन दिनों जब देश भर में दंगे भड़के थे तब गांधी जी पूरे दिन प्रार्थना करते रहते थे। वह रात में भी प्रार्थना स्थल से नहीं उठते थे। मध्यरात्रि में भी उन्हें प्रार्थना करते देखा जा सकता था।

वर्धा आश्रम में रहते हुए श्रेष्ठ को भारत के कुछ महान नेताओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन नेताओं में राजेंद्र प्रसाद, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी शामिल हैं।



7152
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष