Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारतीय अभिनेत्री बनेंगी 'बांड गर्ल'?

from bollywood next actress can be bond girl

भारतीय अभिनेत्री बनेंगी 'बांड गर्ल'?
 
13 अक्टूबर 2012


मुम्बई। जेम्स बांड श्रृंखला की आगामी फिल्म 'स्काईफाल' के कलाकारों का मानना था कि भारत में कुछ एक्शन दृश्य की शूटिंग अत्यधिक महत्वाकांक्षी योजना है। वहीं फिल्म की निर्माता बारबरा ब्रोकोली ने भारत में अगली बांड फिल्म की शूटिंग की सम्भावना से इंकार भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बांड गर्ल की भूमिका में भारतीय अभिनेत्री भी हो सकती है। ब्रोकोली भारत में एक एक्शन दृश्य फिल्माना चाहती थीं लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें यह अनुमति नहीं दी गई।


बारबरा ने कहा, "हम अभी भी एक प्रतिभावान खूबसूरत महिला की तलाश कर रहे हैं। अगर हम फिल्म भारत में बनाते हैं, तो हमारी अभिनेत्री भारतीय होगी।"


सैम मेंडेस निर्देशित और डेनियल क्रेग अभिनीत जासूसी फिल्म 'स्काईफाल' भारत में दो नवम्बर को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में बांड की प्रेमिका का किरदार ब्रिटिश अभिनेत्री नाओमी हैरिस कर रही हैं।


हालांकि, 1983 में प्रदर्शित जेम्स बांड श्रृंखला की फिल्म 'ऑक्टोपसी' में भारतीय अभिनेता कबीर बेदी और विजय अमृतराज काम कर चुके हैं।


 

More from: samanya
33374

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020