21 फरवरी 2012
लंदन | हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि वह अपने पुरुष साथी जस्टिन थेरॉक्स के साथ खुश हैं। इससे पहले, एनिस्टन और थेरॉक्स के अलग होने की खबर थी। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने एनिस्टन के हवाले से लिखा है, "वास्तव में हम बहुत खुश हैं। हमारे बीच कुछ भी गलत नहीं है। दुर्भाग्य से लोगों को यह बात ज्यादा दिलचस्प नहीं लगती, वे तब दिलचस्पी लेते हैं जब सब कुछ बिखर जाता है।"
उल्लेखनीय है कि 40 वर्षीय थेरॉक्स और 43 वर्षीय एनिस्टन वर्ष 2011 से एक साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।