21 फरवरी 2012
लंदन। कोलम्बियाई गायिका शकीरा ने अपना करियर रैप गायक जे जेड के हाथों में सौंप दिया है। उन्होंने जे जेड की रॉक नेशन प्रबंधन कम्पनी के साथ एक अनुबंध किया है। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक यह कम्पनी रिहाना, रैप गायक वेल, सेंटीगोल्ड व मिलेनी फियोना के लिए भी काम करती है।
जे जेड ने लाइव नेशन के मालिकों के साथ 2008 में इस कम्पनी की स्थापना की थी।