HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

शारीरिक तौर पर सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर

Subscribe Magazine on email:    
शारीरिक तौर पर सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर

3 फरवरी 2012

सिडनी | शारीरिक रूप से सक्रिय बच्चों को मधुमेह एवं हृदय रोग होने की सम्भावना बहुत कम होती है। यह तथ्य एक अध्ययन में सामने आया है। विक्टोरिया एवं मेलबर्न विश्वविद्यालय के ग्लेन मैकनेल एवं मेरी व्लोदेक के नेतृत्व में हुए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि व्यायाम करने से मधुमेह एवं हृदय रोगों के प्रति संवदेनशील चूहों की क्षमता में वृद्धि होती है।

अमेरिका की वैज्ञानिक पत्रिका 'फिजियोलॉजी-एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म' के अनुसार मैकनेल ने कहा, "जन्म के समय छोटे चूहों में अविकसित हृदय एवं अग्न्याशय के कारण आगे बड़ी बीमारियां होने की सम्भावना अधिक होती है। लेकिन हमारा मानना है कि जीवन के शुरुआती समय में व्यायाम के द्वारा इस परिस्थिति से उबरा जा सकता है।"

विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार छोटे जन्मे चूहों पर यह परीक्षण किया। इस दौरान जिन चूहों को पांच से छह हफ्तों तक व्यायाम कराया गया था महीने के अंत तक उनके अंगों में मामूली रूप से सुधार देखने को मिला। लेकिन छह महीने बाद उनके अंग स्वस्थ समूह जैसे हो गए।

एक दूसरे समूह को जिन्हें व्यायाम का अवसर नहीं मिला था उनमें कोई सुधार देखने को नहीं मिला।

मैकनेल ने कहा नौ हफ्ते वाले चूहे को पांच वर्ष के बच्चे के समान माना गया और छह महीने की उम्र के चूहे को स्वस्थ मनुष्य माना गया।

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि बच्चों की सक्रियता एवं स्कूल में शारीरिक शिक्षा से उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है।"



28739
ताजातरीन / What's Hot
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
'तेरी मेरी कहानी'लेकर आ रहे हैं कुणाल कोहली
रेलगाड़ी में यात्रा करते वक्त सतर्क रहें महिलाएं : सोनाक्षी
'सत्यमेव जयते' का पहला एपीसोड 9 करोड़ लोगों ने देखा
3डी फोटो रिपोर्ट बनाएंगे अंतरिक्ष केंद्र के सदस्य
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!