22 फरवरी 2012
लास एंजेलिस। गायिका टेलर स्विफ्ट कहती है कि वह अकेले ही बहुत खुश हैं। साथ ही वह उन अफवाहों को सुनकर गुदगुदी महसूस कर रही हैं, जिनमें उनके ऐसे लोगों के साथ वक्त गुजारने की बात कही जा रही है, जिनसे वह कभी नहीं मिली। स्विफ्ट (24) कुछ समय पहले अभिनेता जैक एफरन और एडी रेडमायन से जुड़ी हुई थी।
वेबसाइट 'शोबिज स्पाइ डॉट कॉम' के अनुसार स्विफ्ट ने कहा, "जिन लोगों के साथ मेरे वक्त गुजारने की बात कही जा रही है, वह सुनकर बड़ा मजाकिया लग रहा है।"
उन्होंने बताया, "इनमें से अधिकतर लड़कों से मैं कभी नहीं मिली। इस वक्त मैं अकेले ही खुश हूं।"