4 फरवरी 2012
लास एंजेलिस | अभिनेत्री नाओमी वाट्स ऑस्कर नामांकनों में अभिनेता लियोनार्दो डीकैप्रियो का नाम न होने से निराश हैं। नाओमी को उम्मीद थी कि डीकैप्रियो 'जे एडगर' में अभिनय के लिए नामांकित होंगे। 43 वर्षीया नाओमी का कहना है कि इस वर्ष ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में डीकैप्रियो नामांकन के हकदार थे और उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर वह हैरान हैं।
वेबसाइट 'शोबिजस्पाय डॉट कॉम' ने नाओमी के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि उन्होंने अविश्सनीय काम किया है। उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी है। मैं इसलिए चकित हूं क्योंकि वह निश्चितरूप से इसके हकदार थे।"
उल्लेखनीय है कि 'जे एडगर' फिल्म में डीकैप्रियो मुख्य भूमिका में थे।