Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पिता ने निकोटीन देकर नवजात बेटी को मारा

father kills new born by giving nicotine

10 अप्रैल 2012

भोपाल | बेटे की चाह रखने वाले एक पिता ने अपनी दो दिन की बेटी को निकोटीन खिलाकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरेंद्र राणा (40) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वह ग्वालियर के मुरार इलाके का निवासी है। राणा ने छह महीने पहले अपनी बेटी की हत्या की थी।

राणा की पत्नी अनीता ने बीते साल 17 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया था। दो दिन बाद यह बच्ची मृत पाई गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जो कि पुलिस को एक महीने पहले सौंपी गई, के मुताबिक बच्ची की मौत निकोटीन के सेवन के कारण हुई है।

मुरार पुलिस स्टेशन के प्रमुख सूर्यकांत अवस्थी के मुताबिक अनीता ने पुलिस को बताया कि बेटी के जन्म के बाद राणा निराश था। अनीता के मुताबिक जिस दिन वह प्राइवेट अस्पताल के वार्ड में घुसा था, उसी दिन उनकी बच्ची मृत पाई गई थी। पूछताछ के दौरान राणा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

More from: Khabar
30429

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020