Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फास्ट ट्रैक कोर्ट में तेजी लाने की जरूरत : फरहान अख्तर

farhan-akhtar-30082013
29 अगस्त 2013
मुंबई|
साल की शुरुआत में 'मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमीनेशन' अभियान शुरू करने वाले अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर मानते हैं कि फास्ट ट्रैक कोर्ट को अपनी अवधारणा के अनुसार दुष्कर्म पीड़ितों को तेजी से न्याय देना चाहिए। वे मानते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध तेजी से बढ़ रहे अपराधों के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।

बुधवार को 39 वर्षीय फरहान ने कहा, "मैं महसूस करता हूं कि फास्टट्रैक की जो अवधारणा है वह उतने प्रभाव में नहीं आ सकी है..अगर ऐसा हो जाए तो इससे काफी सकारात्मक फर्क पड़ेगा।" 

मुंबई में हाल में फोटो पत्रकार से हुए दुष्कर्म पर फरहान ने कहा, "अभी सजा की दर बहुत कम है और उसकी वजह न्यायिक प्रक्रिया की धीमी चाल है।"

फरहान ने कहा, "मेरे ख्याल से एक अपराधी के दिमाग में डर का एक अंश होना बहुत जरूरी है। यहां कानून का सम्मान होना चाहिए, यह भी डर होना चाहिए कि 'मैं पकड़ा जाऊंगा'।"

मध्य मुंबई में पिछले सप्ताह एक सुनसान कपड़ा मिल परिसर में 22 वर्षीय फोटो पत्रकार से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसके सहकर्मी को पिटाई के बाद बंधक बना लिया गया था।
More from: Khabar
35061

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020