Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फरदीन के आंगन में नहीं गूंजी किलकारियां

fardin wife natasah miscarrige

10 दिसम्बर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान जुड़वा बच्चों के जन्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनकी पत्नी नताशा का गर्भपात हो जाने से यह इंतजार लम्बा हो गया है। फरदीन ने रविवार रात ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "हमने नताशा के गर्भवती होने की घोषणा जितनी खुशी से की थी, उतने ही दुख से कहना पड़ रहा है कि उनका गर्भपात हो गया है।"


हालांकि, फरदीन के मुताबिक नताशा भावनात्मक रूप से मजबूत हैं और वह इस दुख से उबर रही हैं।


उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नताशा की सेहत अच्छी है और वे लोग दोबारा कोशिश कर सकते हैं।


नताशा बीते जमाने की अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। फरदीन, नताशा 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे।


फरदीन ने 26 अक्टूबर को ट्विटर पर अपने पिता बनने की खबर दी थी।


 

More from: Khabar
34044

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020