Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरो कप : रूस ने चैक गणराज्य को 4-1 से हराया

euro cup russia beat the check republic

 9 जून 2012

वारसा। यूरो कप-2012 के ग्रुप-ए मुकाबले में शुक्रवार को खेले गए फुटबाल मैच में रूसी टीम ने चैक गणराज्य को 4-1 से पराजित कर दिया।

सह मेजबान पोलैंड और ग्रीस के बीच शुक्रवार को इसके पहले खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर छूट गया था और इस तरह दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा था। इस तरह रूसी टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गई है।

रूस की यह जीत एलन डीजागाएव के दो गोल और बाद में रोमन पावलियुचेंको के एक गोल से सम्भव हो पाई है।

मास्को के मिडफिल्डर डीजागाएव (21) ने शुरुआती 15 मिनट के खेल में ही रूस को बढ़त दिला दी और अलेक्जेंडर कर्झकोव के हेडर के जरिए रूस ने पहला गोल किया।

दूसरा गोल 10 मिनट से भी कम अंतराल पर हुआ। मिडफील्डर रोमन शिरोकोव, आंद्रेई अर्शाविन के पास से आई गेंद पर टूट पड़े और पीटर चैक को चकमा देकर गेंद झपट ली और इस तरह रूस ने दूसरा गोल अपने नाम जोड़ लिया।

चैक गणराज्य की टीम ने मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल के प्रारम्भ में खिलाड़ी वाक्लाव पिलर के जरिए एक गोल अपने नाम दर्ज कराया।

रूस की यह जीत यूरो कप : 2008 में नीदरलैंड पर हुई रूस की जीत के समान रही है। अब रूसी टीम मंगलवार को वारसा में पोलैंड से भिड़ेगी। जबकि चेक गणराज्य का मुकाबला ग्रीस से होगा।


 

More from: Khel
31148

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020