Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारतीय मॉडल्स की सुंदरता सारे जहां को भाती : ईशा गुप्ता

isha gupta happy for indian models

20 दिसम्बर 2012

मुम्बई। वर्ष 2007 फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता की उप-विजेता ईशा गुप्ता का कहना है कि भारतीय मॉडल्स को सारी दुनिया में सराहा जाता है जो खुशी की बात है। ईशा मॉडलिंग करने के बाद अब फिल्मों में आ रही हैं। ईशा मुम्बई में एक समारोह में बोल रही थी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे देश में कमल सिद्धू और लक्ष्मी जैसी बड़ी सुंदर मॉडल्स हैं।"


ईशा की तस्वीर 2010 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर में छपी थी।


उन्होंने कहा कि विदेशियों को हमारी मॉडल्स सुंदर और अलग लगती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक हमारी मॉडल्स की अपनी एक अलग पहचान और खूबसूरती है।


ईशा ने इस साल महेश भट्ट की फिल्म जन्नत 2 से अपना फिल्मी सफर शुरू किया जिसमें इमरान हाशमी और रणदीप हूडा भी थे। इसके अलावा वह विक्रम भट्ट की राज 3 और प्रकाश झा की चक्रव्यूह में भी देखी गईं थी।


 

More from: Khabar
34131

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020