Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिनेता से शादी नहीं करना चाहती थी : ईशा देओल

esha happy with bharat takhtani


16 सितम्बर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का कहना है कि वह नहीं चाहती है कि उनके व्यवसायी पति अभिनय में उतरें। ईशा ने कहा, "मैं हमेशा कहती थी कि मैं कभी भी एक अभिनेता से शादी नहीं करना चाहती। वह एक सफल व्यवसायी हैं और मैं उम्मीद करती हूं कि वे आगे भी ऐसे ही रहेंगे। उन्हें अभिनेता बनने की कोई जरूरत नहीं है।"


ईशा ने यह बातें शनिवार को इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2012 में गहनों के ब्रांड 'अजवा' के लिए भरत के साथ रैम्प पर चलने के बाद कही।


अभिनेत्री शादी के बाद पहली बार रैम्प पर नजर आईं हैं और उनका कहना है कि भरत जन्म से मॉडल हैं।


ईशा ने कहा, "मैंने भरत को रैम्प पर चलने के कोई गुर नहीं सिखाए, वह जन्म से मॉडल हैं। वह अपने कॉलेज के दिनों में बहुत बार रैम्प पर चल चुके हैं। वह बहुत आश्वस्त हैं।"


दोनों इसी वर्ष 29 जून को शादी के बंधन में बंधे हैं।

More from: Khabar
32838

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020