Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दूल्हा निकली महिला, दुल्हन ने शादी रोकी

in jakarta a girl comes out as a bridegroom the bride says no for merraige

   2 अगस्त 2011   

जकार्ता। इंडोनेशिया में सजधज कर पहुंचे एक दूल्हे के असली चेहरे को दुल्हन ने पहचान लिया और उसके साथ अपनी शादी तत्काल रोक दी। दूल्हा दरअसल पुरुष नहीं महिला थी।

पश्चिमी जावा में आयोजित एक समारोह में दुल्हन ने दूल्हे के कपड़े में आई महिला को उस वक्त पहचाना जब उसके परिवार के सदस्य कुरान की आयतें पढ़ने के लिए एकत्र हुए। दूल्हे के साथ उसका कोई रिश्तेदार नहीं था, जिस कारण उस पर संदेह हुआ।

इतना ही नहीं, दूल्हा कोई दस्तावेज पेश करने में भी विफल रहा। इसी बीच उसकी भारी आवाज अचानक महिलाओं की तरह हो गई, जिसके बाद उस पर संदेह और बढ़ गया।

'चाइना डेली' में प्रकाशित खबर के अनुसार, दूल्हा बनी 'रियो' का शरीर सौष्ठव पुरुषों की तरह था। दुल्हन नुरैनी को वह पिछले सात महीने से जानती थी।

दूल्हे की शक्ल में 'रियो' के महिला होने के बारे में पता चलने पर दुल्हन के पूर्व प्रेमी किमान ने वहीं नुरैनी से शादी कर लोगों के सामने उसकी लाज बचाई।

More from: Rang-Rangili
23276

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020