HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

विलासिता के लिए अंडाणु बेच रही हैं दिल्ली की युवतियां

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दिल्ली, 10 फरवरी

कॉलेज जाने वाली दिल्ली की छात्राएं और अकेली कामकाजी युवतियां त्वरित तरीके से धन कमाने के लिए अपने अंडाणुओं का सौदा कर रही हैं। ये छात्राएं और युवतियां अपने अंडाणु प्रजनन क्लीनिकों में बेचती हैं, जिनके बदले उन्हें अच्छी-खासी रकम मिल जाती है। प्रजनन क्लीनिक इन अंडाणुओं को नि:संतान जोड़ों को बेच देते हैं।

दिल्ली के प्रजनन विशेषज्ञों को कॉलेज जाने वाली छात्राओं और अकेली कामकाजी युवतियों की ओर से अंडाणुओं देने के लिए लगातार निवेदन मिलता रहता है। प्रत्येक लड़की के शरीर से 10 से 12 अंडाणु लिए जाते हैं और इसके बदले उन्हें 20,000 से 50,000 रुपये तक की राशि मिल जाती है।

ग्रेटर कैलाश स्थित फिनिक्स अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ शिवानी सचदेवा गौड़ ने बताया, "यह एक नया चलन है। काफी संख्या में युवतियां अंडाणु देने यहां आती हैं। जनवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की चार छात्राओं ने अंडाणु दिए। विलासितापूर्ण जीवनयापन के लिए ये लड़कियां अपने अंडाणुओं का सौदा कर रही हैं।"

पश्चिमी दिल्ली के बी.एल. कपूर मेमोरियल अस्पताल की चिकित्सक इंदिरा गणेशन ने बताया कि 22 से 25 वर्ष की युवतियां अंडाणु देने के लिए आया करती हैं। इनमें ज्यादातर अकेली या फिर कामकाजी होती हैं। अंडाणु देने का मुख्य मकसद पैसा हासिल करना है।

शिवानी बताती है कि अंडाणु देने वाली अधिकांश लड़कियों के माता-पिता को इस बात की जानकारी नहीं होती। शिवानी के मुताबिक फिनिक्स अस्पताल में दुनिया भर से प्रतिमाह 15 नि:संतान जोड़े अंडाणुओं की मांग करते हैं।

बकौल शिवानी, "अधिकांश जोड़े विदेशी होते हैं और इसके लिए वे 60,000 से 100,000 रुपये तक खर्च करने के लिए तैयार होते हैं। हमें ब्रिटेन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया से अंडाणुओं का निवेदन प्राप्त होता है। भारत से भी हमें कुछ निवेदन मिलते हैं।"



7219
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष