Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दूसरी भारत यात्रा को लेकर उत्साहित हैं डेविड गुएटा

david excited about trip to india

 
8 नवंबर 2012

नई दिल्ली।  ग्रैमी पुरस्कार विजेता डीजे डेविड गुएटा अपनी दूसरी भारत यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। डेविड ने पहली यात्रा के दौरान 'स्टेलर' नाम के संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी थी। वह आठ दिसम्बर को गोवा के कैंडोलिम में आयोजित 'सुपरस्टार इंडिया' के ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देंगे। 'सुपरस्टार इंडिया' भारतीय डीजे को मान्यता प्रदान करता है।


डेविड ने एक बयान में कहा, "मैं भारत में दूसरी बार प्रस्तुति देने को लेकर खासा उत्साहित हूं और 'सुपरस्टार इंडिया' को धन्यवाद देना चाहता हूं। धूप, मिट्टी और समुद्र मेरे भीतर के सच्चे कलाकार को बाहर ले आते हैं और मैं अपने प्रशंसकों को ऐसा कुछ दिखाना चाहता हूं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।"


डेविड ने अपनी पहली भारत यात्रा इसी वर्ष मार्च में की थी। तब उन्होंने पुणे, बेंगलुरू और दिल्ली में प्रस्तुतियां दी थीं।


 

More from: Entertainment
33697

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020