लंदन, 10 फरवरी
'फ्रेंड्स' शो की पूर्व कलाकार कर्टनी कॉक्स और डेविड आरक्यूट अपने दूसरे बच्चे के लिए बेकरार है। वे दोनों एक बच्चा गोद लेने की योजना बना रहे हैं।
पैंतालीस वर्षीय कर्टनी 39 वर्ष की आयु में पहली बार मां बनी थीं। आरक्यूट कहते हैं कि अब वह अपने परिवार को बढ़ाना चाहते हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कर्टनी और डेविड का विवाह 1999 में हुआ था। वर्ष 2004 में उनके पहले बच्चे कोको रिले का जन्म हुआ था।