Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डेनियल ढ़ूंढा खोया हुआ सांप

daniel-radcliffe-hollywood-31082013
31 अगस्त 2013
टोरंटो|
'हैरी पॉटर' के अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ ने अपनी नई फिल्म 'हॉर्न्‍स' के सेट से गायब हुए एक विदेशी सांप को फिल्म के कलाकारों और कर्मचारियों साथ मिलकर ढूं़ढ निकाला। 24 वर्षीय डेनियल 'हॉर्न्‍स' में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहें हैं जो एक रात नशा करने के बाद जब जागता है तो उसके सींग निकल आते हैं। फिल्म में उन्हें बहुत से सांपों के साथ फिल्मांकन करना था।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने डेनियल के हवाले से कहा, "यह बड़ी परेशानी थी। हम कनाडा से सांप लाए थे। हमारे पास 100 सांप थे और 100 सांप छोड़ने पड़े।"

उन्होंने आगे कहा, "जहां पर हम फिल्मांकन कर रहे थे वहां कई जगहें थी जिनमें सांप छिप सकते थे। हमने आखिरी सांप को लगभग आधे घंटे तक ढ़ूंढा। वह आग के नीचे छिपा हुआ था।"

अलेक्जेंडर अजा निर्देशित 'हॉर्न्‍स' कनाडा में छह सितंबर को प्रदर्शित होगी।
More from: samanya
35078

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020