Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्रूज ने किया ताज का दीदार

cruise appearance at taj


3 दिसम्बर 2011

मुम्बई।  हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-4' के प्रचार के लिए भारत पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद वह बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ ताजमहल के शहर आगरा रवाना हो गए। क्रूज शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचते ही सीधे चाणक्यपुरी स्थित लीला पैलेस होटल चले गए। सूत्रों ने बताया कि वह होटल के महाराज स्वीट में ठहरे।

वहां से वह 'मिशन इम्पॉसिबल : घोष्ट प्रोटोकॉल' में अपने सह-अभिनेता अनिल के साथ आगरा के लिए रवाना हो गए। वह आगरा में ऑबराय अमर विलास होटल में ठहरेंगे।

अनिल शनिवार की रात मुम्बई में वायाकॉम 18 के साथ क्रूज के लिए एक पार्टी आयोजित करेंगे। कोलाबा स्थित ताज रूफटॉप में आयोजित पार्टी में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। वैसे अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान व शाहरुख खान जैसे कलाकार इस पार्टी में नहीं होंगे। ये कलाकार या तो व्यस्त हैं या शहर से बाहर हैं।

खान सितारों में से सिर्फ आमिर खान ही पार्टी में मौजूद होंगे।

एक सूत्र ने बताया, "हमने 200 मेहमानों के लिए पार्टी की योजना बनाई थी। अब केवल 150 मेहमान होंगे।"

अनिल कहते हैं, "क्रूज फिल्म के प्रचार के लिए यहां आए हैं इसलिए उनके लिए प्रशंसकों से बातचीत बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी भारत आने पर सिर्फ एक ही ख्वाहिश थी और वह थी ताजमहल का दीदार।"

पार्टी के मेहमानों में मुकेश, नीता अम्बानी, गोदरेज परिवार, बिड़ला परिवार, बच्चन परिवार, आमिर खान, कैटरीना कैफ व करन जौहर शामिल हैं।

क्रूज ने फिल्म में खुफिया एजेंट ईथन हंट की भूमिका निभाई है। वह मुम्बई में अपने 1,500 प्रशंसकों के लिए अपनी 'मिशन इम्पॉसिबल : घोष्ट प्रोटोकॉल फिल्म का प्रदर्शन करेंगे। इसके दो सप्ताह बाद 21 दिसम्बर को यह फिल्म दुनियाभर में प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
27190

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020