HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
कहानी - गुजरना एक हादसे से... Kathadesh
शीरीं
मैं भी खयालों में डूबते-उतराने बस में बैठ गयी. सोचती रही यह संसार दो चीजों से चलता है- उत्पादन और पुनरुत्पादन... दोनों पर औरतों को कोई अधिकार नहीं पुनरुत्पादन पर औरतों के कब्जे के लिए उत्पादन पर सर्वहारा के, कब्जा होने तक इन्तजार करना है. तब तक न जाने कितनी औरतों को कितना खून बह जाएगा और यह ‘शहादत’ किसी काम की नहीं...
कहानी - प्यार बाजार (भाग-2) Kathadesh
विभांशु दिव्याल
एक अच्छा सेल्समैन कभी भी ग्राहक के निजी राग-द्वेष की गिरफ्त में नहीं आता. वह ग्राहक के भावनात्मक आवेगों में संलिप्त नहीं होता बल्कि वह उनका अपनी लक्ष्य सिद्धि के लिए इस्तेमाल करता है. वह भावुकता का विक्रेय अभिनय करता है जैसे विज्ञापनी दुनिया का हर पात्र अनिवार्य तौर पर करता है. भावुकता और लगाव सिर्फ रैपर होते हैं जिनके भीतर जींस रखी जाती है. ये रैपर जितने ज्यादा चमकीले होते हैं भीतर की जींस उतना ही ज्यादा आभासीय सच की प्रतीति कराती है. तो तुम्हारे सेल्समैन की नजर इस पर नहीं है कि लड़की की भावनात्मक उद्विग्नता उससे क्या अपेक्षा करती है या लड़की उससे क्या चाहती है, बल्कि इस पर है कि वह स्वयं क्या चाहता है. लेकिन लड़की को वह हर पल यह अहसास कराता है कि उसे उसकी चिंता है और उसकी भावुकता रैपर नहीं बल्कि खुद एक जींस है.
कहानी - प्यार बाजार (भाग-1) Kathadesh
विभांशु दिव्याल
हाये लड़को, तुम लोग आदिवासियों के आदिम युग में नहीं बल्कि इक्कीसवीं सदी में जी रहे हो. इक्कीसवीं सदी के बाजार युग में. अगर तुम बाजार के सक्रिय हिस्से नहीं हो और अपनी और अपने उत्पाद की, अपने प्रोडक्ट की, मार्केटिंग नहीं कर सकते, उसकी बजारी नहीं कर सकते तो फिर क्या करोगे, कैसे खुशहाल जिंदगी जिओगे? इसके बिना तुम्हारी जिंदगी वैसी ही होगी जैसी रैम्प पर थिरकती खूबसूरत मॉडल की तुलना में झुग्गी की एक कचरा बीनती औरत की होती है.
कहानी – अश्वमेध (निर्मल वर्मा की स्मृति को समर्पित) भाग-3 Kathadesh
राजकुमार राकेश
जब पलीतो ताई के दृश्य से अदृश्य हो जाने की खबर की पुष्टि हो गयी तब ताऊ सूरता पंडित पहुँचे ब्रह्माजी के साये में. वहाँ तो आदमियों के मुंड ही मुंड थे. मुंडों का यह होना उन्हें एक संस्कृति के होने जितना अच्छा लगता था. उन्हें चीरते हुए वे ब्रह्माजी के ठीक पास आ पहुँचे और वहाँ दंडवत होकर मन्त्रों का जाप करने लगे जो उनके खुद के सिवाय दूसरा कोई शायद ही समझ पाता होगा. फिर उन्होंने चबूतरे पर प्रवचन की मुद्रा में आसन जमाया.
कहानी – अश्वमेध (निर्मल वर्मा की स्मृति को समर्पित) Kathadesh
राजकुमार राकेश
उस कॉलोनी के बाशिंदों को इस शिवराम पर बड़ा नाज था. उनके बीच वही एक पढ़ा लिखा और उत्साही युवक था. जब तक वह अपनी टाँगों के बल खड़ा था तब तक उनके लिए जीवन की बहुत सी उम्मीदें जिन्दा थीं. लेकिन जब वह समतल की जा रही उस जमीन पर टांग तुड़वाकर जा गिरा तो उनकी वे तमाम आशाएँ मिट्टी के लोंदे की तरह खाक हो र्गइं. इसी के साथ आलमगीर और उन सब दूसरे लोगों की हॉय-हॉय का शोर भी बन्द हो गया, जो खुद को इस, उस और सारी कौम के रखवाले मानते थे. उनका यह आखिरी दृश्य आलमगीर और उन दूसरे लोगों की सफलता का आगाज था जिनमें बहुत सारे आलमगीर के विरोधी होने के बावजूद उसकी इस कार्रवाही के भरपूर समर्थन पर थे जिसके तहत उसने यह ढारा कॉलोनी समतल बना दी थी. यानी वे इस पर एकमत थे. यही इस काम का सौन्दर्य था. दूत लोग अब एक दूसरे को और दंगा निरोधी बल को मुस्कुराते हुए मुबारिक पेश करते हुए अपने शरीर से इस श्रम से निकला पसीना पोंछ रहे थे.
कहानी – अश्वमेध (निर्मल वर्मा की स्मृति को समर्पित) - भाग-1 Kathadesh
राजकुमार राकेश
उस रात के बारे में उसने मुझे सिर्फ इतना बताया था कि उस रात गर्मी तो ज्यादा नहीं थी लेकिन उसके शरीर पर लगातार पसीने छूटता चल रहा था. यूँ तो पसीना ही ऐसी कोई चीज भी नहीं थी कि आज से पहले उसके इसी शरीर से न छूटा हो लेकिन इतना तेजी से और इस कदर कंट्रोल न किये जा सकने वाले ढंग से पहले कभी ऐसा हुआ हो उसे ठीक से याद नहीं आ पा रहा था.
कहानी – छूटती हुई दुनिया Kathadesh
जयशंकर
एक किस्म की विरक्ति मन में बस जाती है. मैं अपने अंदर के इस उजाड़ का जिक्र करता हूँ तो मेरी इकलौती बिटिया और एकमात्र दोस्त से यह सुनने को मिलता है-
पंजाबी कहानी – बृहस्पति ग्रह Kathadesh
मनमोहन बावा
हरि सिंह में कई परस्पर विरोधी गुण थे. सुबह चार बजे उठकर पाठ करता था, गुरुद्वारे जाता था और साथ ही हनुमान जी की पूजा भी करता था. शराब अब नहीं पीता था, पर चूना और तम्बाकू खाया करता था. शायद दाँतों की बीमारी के कारण?सभी तरह की पुस्तकें पढ़ता और अपने को कवि कहता था. साधु-संतों और पंडितों-ज्योतिषियों पर भी खूब श्रद्धा रखता था.
इंटरनेट का मुहल्ला - हमारे देश की संसद मौन नहीं है Kathadesh
अविनाश
एक साहित्यिक पत्रिका में बिना किसी शिल्प और सौन्दर्य के इस जरूरी लग रहे मसले का जिक्र करने के लिए दलायु पाठकों से क्षमायाचना के साथ......
अनुगूंज-आईना दिखा सके Kathadesh
-
कथादेश का अगस्त 2009 का मीडिया विशेषांक आपकी टीम द्वारा अति परिश्रम से तैयार किया महत्वपूर्ण संग्रहणीय ऐतिहासिक दस्तावेज बनेगा. इसकी सामग्री प्रामाणिक एवं आईना दिखाती है. मैं मुम्बई में पत्रकार हूँ. पर यहाँ का सम्पूर्ण मीडिया विशेषकर प्रिंट मीडिया पर पूर्णतः ब्राह्मणवादी नियंत्रण है. यदि आप ब्राह्मण वर्ग से हैं और आपमें पर्याप्त योग्यता नहीं भी है तो आगे बढ़ने एवं प्रगति के सारे रास्ते खुले हैं.
Previous Page  1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 Next


6426
ताजातरीन / What's Hot
पगड़ी विवाद पर पौलेंड ने मानी सि‍खों की मांग
CWG के सभी गेम्‍स वैन्‍यू तैयार : आयोजन समि‍ति
CWG: पीएम मंगलवार को करेंगे गेम्‍स वि‍लेज का दौरा
अलकायदा को मि‍लेगा कुरान जलाने का लाभ : ओबामा
पायलट की नींद के चलते हुआ था मेंगलुरू वि‍मान हादसा
दबंग- ठेठ देसी मनोरंजन
अभिनेता डी. रामानायडू को दादा साहेब फाल्के सम्मान
फेसबुक-यूट्यूब पर केस करने की तैयारी में जेएंडके पुलि‍स
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 अगले अमिताभ हो सकते हैं रणबीर : सिद्धार्थ आनंद
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
ज्योतिष
कैंसर से बचा सकता है टमाटर
लंदन। वैज्ञानिकों के मुताबिक टमाटर खाने से लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही टमाटर का सेवन ट्यूमर बढ़ने की गति कम करने में मददगार साबित होता है।
 बच्चों के लिए फायदेमंद है मछली
 बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू