Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तुला राशिफल 2019

तुला राशि के जातक इस वर्ष वर्तमान को महत्वपूर्ण मानते हुए कार्य करेंगे और टीम वर्क को अधिक महत्व देंगे। आप जीवन के सभी भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। साथ ही समय-समय पर अपने फैसलों में बदलाव करेंगे। हेल्थ इंडेक्स की बात करें तो यह 60% रहेगा। यहाँ स्थिति संतोषजनक है लेकिन फिर भी अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको श्वाँस संबंधी रोग सता सकता है। कफ के कारण शरीर में शिथिलता बनी रहेगी।

वहीं आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 80% रहेगा। एक साथ कई लोगों से संपर्क बनेंगे। आप अपने आप को व्यवहारिक बना कर रखेंगे। आपके विचारों में स्वतंत्रता देखने को मिलेगी। इस साल आपका करियर इंडेक्स 70% रहेगा। जो लोग जन कल्याण हेतु कार्य कर रहे हैं उन्हें पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। यह साल भवन निर्माण, फर्नीचर व डेकोरेशन व्यापार जुड़े लोगों के लिए शुभ है। इसके अलावा वैज्ञानिक डॉक्टर व फैशन डिज़ाइनर के लिए भी शुभ रहेगा।

उपाय

1. एक समय मूंग की खिचड़ी खाकर बुधवार को उपवास करें।

2. पत्ते निकालकर मूली का दान करें।

3. माँ सरस्वती को नीले पुष्प अर्पण करें।

4. बहते हुए जल में जौ प्रवाहित करें।

सुख एवं शांति के लिए उपाय

1. अपने इष्ट देव की पूजा करें।

2. जनसेवा के लिए कुछ समय निकालें।

3. उत्तम स्वास्थ्य के लिए खुली जगह में टहले व कसरत करें।

4. अगर समय हो तो कुछ क्रिएटिव काम करें।

उदाहरण - महानायक अमिताभ बच्चन जी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को होता है। 2019 में आदर्शवादी व्यक्तित्व के मालिक बॉलीवुड के बिग बी एक टीम रूप में काम करेंगे। वह अपने सहयोगियों को उचित निर्देशन देंगे। इस वर्ष कार्य क्षेत्र में उनके द्वारा देरी से निर्णय लिए जा सकते हैं। हैल्थ इंडेक्स के मुताबिक उन्हें अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा। समय-समय उन्हें शारीरिक कमजोरी का अहसास हो सता है। उनकी पाचन शक्ति भी कमजोर रहेगी। हालाँकि उनका हैप्पीनेस इंडेक्स उच्चतम बिंदु पर रहेगा। वह आनंद पूर्वक अपना समय व्यतीत करेंगे और प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ उठाएंगे।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36858

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020