Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कन्या राशिफल 2019

साल 2019 में कन्या राशि के जातक अपने दायित्वों को अच्छी तरह से निभाएंगे। आप कम लेकिन प्रिय बोलेंगे और अपना व्यवस्थित जीवन व्यतीत करेंगे। आपका व्यवहार बहुत ही शानदार रहेगा। सेहत के लिहाज़ से यह वर्ष अति शुभ है। आपका हेल्थ इंडेक्स लगभग 90 % रहेगा। आवश्यकता से अधिक परिश्रम न करें। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो उससे छोड़ दें, क्योंकि इससे आपके फेफड़ों को नुकसान पहुँचेगा। आपका हैप्पीनेस इंडेक्स इस वर्ष 90% रहेगा। भाई से विरक्त होने के संकेत हैं जिससे आप में असुरक्षा की भावना आ सकती है। इस वर्ष आपको किसी स्त्री से पराजय का सामना करना पड़ सकता है।

इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स 50% रहेगा। जो लोग साहूकार व लेखन का कार्य करते हैं उनके लिए यह समय शुभ रहेगा। शोधकर्ता व सूक्ष्म दर्शी से विवेचना करने वाले लोगों के लिए भी यह वर्ष शुभ रहेगा। नई तकनीक का विस्तार होगा।

उपाय

1. बृहस्पतिवार को व्रत रखें।

2. पुजारी को वस्त्र दान करें।

3. अपने घर के आसपास की जगहों में कदम्ब के पेड़ लगाएँ ।

4. गरीब विद्यार्थियों को पुस्तकें दान करें।

सुख शांति के लिए उपाय

1. व्यापार को समय दें।

2. मनोरंजन के लिए फिल्म या टीवी देखें।

3. अच्छे संगीत व साहित्य भी आप सुन सकते हैं।

4. अपने परिवार को समय दे।

उदाहरण - अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस

जानी-मानी बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस का जन्मदिन 26 अगस्त को होता है। 2019 में जैकलिन सभी के प्रति व्यवहारिक रहेंगी। अपने प्रयोजन को गुप्त रखेंगी। जैकलीन किसी सामाजिक कार्य में रुचि भी रख सकती हैं। हालाँकि शुभ फल के लिए उन्हें धैर्य रखना होगा। सेहत के लिहाज से यह वर्ष उनके लिए थोड़ा कठिन रहेगा।

अति परिश्रम के चलते कंधों व बाहों में दर्द हो सकता है। उन्हें फेफड़ों से संबंधित संक्रमण हो सकता है। इस वर्ष उनकी नसों में दर्द रह सकता है। हैप्पीनेस इंडेक्स अच्छा रहेगा। लेकिन इसके बावजूद उनके मन में असुरक्षा की भावना रह सकती है। उन्हें कार्यक्षेत्र में कॉम्टीशन का सामना करना पड़ सकता है। करियर इंडेक्स के 30% रहने की संभावना है।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36856

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020