Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आत्मकथा लिखना चाहती हैं करीना

kareena-on-autobiography
8 फरवरी 2013

मुम्बई। अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह अपने जीवन में एक किताब लिखना चाहेंगी जो उनकी आत्मकथा होगी। 32 वर्षीया करीना ने उन पर लिखी गई एक किताब 'दि स्टाइल ऑफ ए बॉलीवुड दिवा' के विमोचन पर बुधवार को कहा, "मैं अपने संघर्ष के बारे में नहीं लिखना चाहती, लोगों को इसके बारे में पता है और मुझे नहीं लगता कि ये दिलचस्प होगा।" 

करीना का कहना है कि उन्हें यह पता नहीं कि उनकी किताब किस विषय पर आधारित होगी लेकिन अगर उन्हें लिखने का मौका मिला तो वह आत्मकथा लिखना चाहेंगी। 

इस दौरान पहनावे के बारे में करीना ने कहा कि महिलाओं पर साड़ी बहुत अच्छी लगती है और उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान उनसे साड़ी पहनने की गुजारिश करते हैं।
More from: Khabar
34498

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020