Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म समीक्षा : इंकार

flim review of inkaar

 


दीपिका श्रीवास्तव

मशहूर फिल्म डायरेक्टर और राइटर सुधीर मिश्रा की फिल्म इंकार इस हफ्ते रिलीज हुयी है। सुधीर एक बेहतरीन डायरेक्टर होने के साथ-2 लेखक भी हैं। सुधीर मिश्रा ने इससे पहले हजारो ख्वाहिश ऐसी हैं बेहतरीन फिल्म को डायरेक्ट किया। और लम्बे समय बाद सुधीर अपनी फिल्म इंकार को लेकर आये हैं। अगर इंकार के बारें में बात की जाये तो यह फिल्म आफिस में पनप रहे रिश्तों के इर्द गिर्द घूमती है। क्योंकि सुधीर मिश्रा ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों में कहीं ना कहीं वो वास्तविकता दिखाई जाती है। जिनसे हम कभी 2 जानबूझ कर अंजान रहते हैं।


अगर हम इस फिल्म की कहानी की बात करे तों फिल्म में मुख्य किरदारों में अर्जुन रामपाल, और चित्रांगदा सिंह है। अर्जुन राहुल के किरदार में हैं। जो कि एक टॉप की ऐड एजेंसी एडवर्टाइसिंग सीईओ है। चित्रांगदा माया के किरदार में हैं। माया भी इसी कपंनी में काम करती है। माया काफी एम्बीशीयस लडकी है। माया और राहुल दोनों साथ ही काम करते हैं। और दोनों काफी एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। लेकिन फिल्म की कहानी में अचानक एक नया मोड तब आता है। जब माया राहुल के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट का केस फाइल करती है। यही से फिल्म की कहानी आगे बढती है। क्या माया के सारे दावे सच हैं, या फिर कोई और बात । और आखिर राहुल इस केस से कैसे बच पाता है यह सब तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।


अगर फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग की बात की जाये तो सुधीर मिश्रा ने ऐसे ही कलाकारों का चयन किया है जो इस रोल में बखूबी फिट बैठते हैं। अर्जुन रामपाल एक बेहतरीन कलाकार हैं। अभी तक अर्जुन ने जितनी भी फिल्में की हैं। उन फिल्मों में अपने रोल को बखूबी निभाया है। और अगर चित्रांगदा की बात की जाये तो चित्रांगदा कम फिल्में करती हैं। पर अब तक चित्रांगदा फिल्मों में उनका रोल खास रहा है।


सुधीर मिश्रा का डायरेक्शन काफी बेहतरीन है। और अपने डायरेक्शन की ही वजह से सुधीर की फिल्में अलग ही छाप छोडती हैं।


 

More from: Entertainment
34381

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020