Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

थुप्पुक्की के हिंदी संस्करण के लिए वजन घटाएंगे अक्षय

akshay loose weight

8 दिसम्बर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी मजबूत कदकाठी के लिए जाने जाते हैं लेकिन जल्द ही वह ए.आर. मुरुगादॉस की तमिल फिल्म 'थुप्पाक्की' के हिंदी संस्करण में सेना के एक अधिकारी की भूमिका के लिए वजन घटाने वाले हैं। अक्षय को इस किरदार के लिए सात किलोग्राम वजन घटाने को कहा गया है।


फिल्म की शूटिंग 20 दिसम्बर को शुरू होगी। मुरुगादॉस के एक करीबी सूत्र ने कहा, "उन्होंने फिल्म 'गजनी' दिसम्बर में प्रदर्शित की थी। तब से मुरुगादॉस क्रिसमस से काफी जुड़ गए हैं। वह 'थुप्पाक्की' के हिंदी संस्करण को क्रिसमस के सप्ताह में शुरू करने को लेकर उत्सुक है और अक्षय इस कृतज्ञता से खुश थे। सिर्फ एक समस्या यह है कि उनके पास कम से कम पांच किलोग्राम वजन घटाने के लिए दो सप्ताह है और उन्हें उनके वास्तविक उम्र से 12 साल छोटे एक सेना के अधिकारी की भूमिका करनी है।"


अक्षय को अपने वजन के साथ-साथ बाल और रुप को भी सेना अधिकारी के मुताबिक ढालना होगा।


मुरुगादॉस ने कहा, "अक्षय कभी भी सेना की फिल्म में नजर नहीं आए हैं। यह फिल्म तब तय की गई जब वह छुट्टियों पर थे। लेकिन हम उन्हें सेना के युवा जवान के रूप में सेहतमंद देखना चाहते हैं ताकि वह खलनायक का मजबूती से सामना कर सके। इतना ही नहीं वह उन्हें असली जवान के रूप में देखना चाहते हैं।"


इसके तमिल संस्करण के अभिनेता विजय को कमांडो प्रशिक्षण लेना पड़ा था। मुरुगादॉस ने कहा, "लेकिन अक्षय पहले से ही मार्शल आर्ट्स से जुड़े हैं। उन्हें बस अपनी कला को निखारना है। उन्हें पता है कि शरीर को सेहतमंद कैसे रखा जाता है।"


फिल्म 'गजनी' के लिए आमिर खान को भी अपनी काया पर खास काम करना पड़ा था।


 

More from: Khabar
34031

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020