Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'कल हो ना हो' की यादों में डूबे करण

karan missing kal ho na ho

29 नवंबर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपनी नौ वर्ष पहले प्रदर्शित हुई फिल्म 'कल हो ना हो' की यादों में डूबे हुए हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म उनके लिए हमेशा विशेष रहेगी क्योंकि यह उनके पिता के निर्माण में बनी आखिरी फिल्म है। करण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, " 'कल हो ना हो' को बने नौ वर्ष हो चुके हैं...यह धर्मा प्रोड्क्शंस के बैनर तले बनी मेरे पिता की आखिरी फिल्म है।" फिल्म 28 नवम्बर 2003 को प्रदर्शित हुई थी।


निखिल आडवाणी ने 'कल हो ना हो' से फिल्म निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। अपने करियर को शानदार शुरुआत देने के लिए आडवाणी ने करण का धन्यवाद दिया है।


आडवाणी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मुझे बेहतरीन शुरुआत देने के लिए आपका धन्यवाद!!!"


फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

 

More from: Khabar
33917

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020