Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दुल्हन के कपड़ों में अब काले रंग का भी इस्तेमाल : शांतनु-निखिल

black in also used in bridal collection


13 अगस्त 2012

नई दिल्ली। फैशन डिजाइनर जोड़ी शांतनु-निखिल का कहना है कि भारत में अब शादियां काफी आधुनिक और खुले दिमाग से की जाती हैं और इसी वजह से दुल्हन के जोड़े में अब काले रंग का भी इस्तेमाल होने लगा है। शांतनु ने कहा, " भारत में अब शादियां काफी व्यापक और उदार तरीके से की जाती हैं। यह एक दिन का आयोजन नहीं होता बल्कि इसे सम्पन्न होने में कई दिन लगते हैं। आजकल तो शादियां किसी खास शैली पर आधारित भी होने लगी हैं इसलिए मैं नहीं मानता कि काला रंग शादी के लिए उचित नहीं होता। शायद, कुछ लोग अपनी शादी के दिन इसे पहनना पसंद नहीं करते लेकिन यह शादी के अन्य समारोह में पहना जा सकता है।"


पूरब और पश्चिम शैली के मिश्रण के लिए पहचाने जाने वाले इस डिजाइनर जोड़ी ने इस फैशन सप्ताह में 'सी इज द वन' श्रृंखला के जरिए आज की सशक्त और आधुनिक महिलाओं को दिखाने की कोशिश की।


उनकी श्रृंखला में लहंगा, स्कर्ट, साड़ी शामिल थी जिसके लिए रेशम, फ्रेंच लेस और जाली के कपड़े का इस्तेमाल किया गया था।


शांतनु-निखिल के परिधान के साथ सरोद वादक अमजद अली खान और उनके बेटे अमान और अयान, मॉडल-अभिनेत्री अनुपमा वर्मा और अभिनेता मुकुल देव ने रैंप पर शिरकत की।


 

More from: Khabar
32261

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020