Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

श्रीलंका के साथ मछुआरों का मुद्दा उठाए सरकार : जयललिता

goverment has taken the issue with srilanka jayliltha


28 जून 2012

चेन्नई।  तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि वह श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की प्रताड़ना का मुद्दा वहां की सरकार के साथ उठाएं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में जयललिता ने कहा, "मैं यह दोहराना चाहती हूं कि तमिलनाडु के मछुआरे भौगोलिक अथवा राजनीतिक सीमाओं की परवाह किए बगैर लम्बे समय से कच्चातिवू में मछलियां पकड़ते आ रहे हैं।" जयललिता ने यह पत्र बुधवार को लिखा था, जिसे गुरुवार को सार्वजनिक किया गया।

कच्चातिवू के नजदीक श्रीलंका की नौसेना द्वारा मंगलवार को भारतीय मछुआरों को प्रताड़ित करने की घटना का जिक्र करते हुए जयललिता ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस मुद्दे को श्रीलंका सरकार के समक्ष उठाएं और सरकार से नौसेना को यह निर्देश देने के लिए कहें वह भारतीय मछुआरों को प्रताड़ित न करे, जो परम्परागत जल में मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाते हैं।

उन्होंने कहा कि मंगलवार की घटना से तमिलनाडु हैरान है और भारतीय मछुआरों के मन में डर बैठ गया है।

जयललिता के अनुसार, 26 जून को 45 नौकाओं में सवार मछुआरे कच्चातिवू में मछलियां पकड़ रहे थे, जब श्रीलंका की नौसेना ने उन्हें खदेड़ दिया। उन्होंने 10 नौकाओं के जाल को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे मछुआरों को व्यापक नुकसान पहुंचा।

कच्चातिवू पाक जलडमरूमध्य में एक छोटा सा भारतीय द्वीप है, जिसे भारत ने 1974 में श्रीलंका को दे दिया था।

 

More from: Khabar
31511

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020