Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चीन की 500 वेबसाइटें हैक!

five hundred chinese website hacked

6 अप्रैल 2012
 
लंदन | चीन की सरकार के अपने नागरिकों पर सख्त नियंत्रण रखने का विरोध जताते हुए एक हैकर समूह 'अनोनिमस' ने चीन में लगभग 500 वेबसाइटों को हैक करने का दावा किया है। 'बीबीसी' की रपट के अनुसार हैक की गई वेबसाइटों में सरकारी वेबसाइटें, अधिकारिक एजेंसियों और व्यापार समूहों की वेबसाइटों को भी निशाना बनाया गया है।

समूह ने हैक की गई सभी वेबसाइटों पर चीनी सरकार की नीतियों की निंदा करने वाला एक संदेश प्रकाशित किया है।

संदेश में लिखा है, "प्रिय चीन सरकार, आप अचूक नहीं हो। आज वेबसाइटों को हैक किया गया है, कल आपके नीच प्रशासन को भी गिरा दिया जाएगा।"

समूह ने चीनी लोगों को 'अनोनिमस' के साथ जुड़ने और सरकार के खिलाफ स्वयं का विरोध प्रकट करने के लिए एक मंच बनाने को कहा है।

बीबीसी के अनुसार हैक की गई 485 वेबसाइटों की सूची एक अन्य वेबसाइट 'पेस्टबिन' पर जारी कर दी गई है।

वेबसाइटों की हैकिंग की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार सरकारी अधिकारियों ने हैकिंग सम्बंधी बातों को नकार दिया है।

More from: SocialMedia
30361

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020