5 जून 2011
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आधी रात को पुलिस की जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई हुई है वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला दिन है। साथ ही गडकरी ने कहा कि यह सब कुछ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर किया गया।
लखनऊ में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गडकरी ने कहा, "भ्रष्टाचार और कालेधन के मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से अनशन कर रहे निहत्थे लोगों पर पुलिस ने अत्याचार किया और यह सब मनमोहन और सोनिया के कहने पर किया गया।" उन्होंने कहा कि भाजपा इस पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है।
गडकरी ने कहा कि लोकतांत्रिक मार्ग से अनशन करना प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन पुलिस ने इसे कुचलने का प्रयास किया। इस घटना ने वर्ष 1975 के आपातकाल और जलियावालां बाग कांड की याद ताजा कर दी है।
गडकरी ने कहा, "इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा आज 24 घंटे के सत्याग्रह का आयोजन करेगी और यह देश भर में किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख नेता शाम को दिल्ली में राजघाट पर 24 घंटे के सत्याग्रह पर बैठेंगे।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।