IPL:5 सुपर किंग्स और मुम्बई इंडियंस आमने सामने
samanya
agency
चेन्नई | पिछले दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में बुधवार को एम.ए.चिदम्बरम स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस से भिड़ेगी। खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीत कर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने की होगी। यह मुकाबला रात आठ बजे खेला जाएगा। पिछले चार संस्करण में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। सुपर किंग्स एक बार उप विजेता रही है जबकि एक बार वह सेमीफाइनल में पहुंची है वहीं दो बार वह चैम्पियन बनी है। सुपर किंग्स ने एक बार चैम्पियंस लीग का भी खिताब अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में सुपर किंग्स का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी इस टीम से काफी उम्मीदें हैं। सुपर किंग्स ने इस बार हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को 20 लाख डॉलर में खरीदा है। जडेजा आईपीएल के मौजूदा संस्करण के लिए खरीदे गए इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है। सुपर किंग्स टीम में धौनी, सुरेश रैना, एस.बद्रीनाथ, मुरली विजय और जडेजा के रूप में बड़े-बड़े शॉट्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल हसी और तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास की कमी सुपर किंग्स को शुरुआती मुकाबलों में खल सकती है। ये दोनों
सचिन, सहवाग ने बांटी विश्व कप जीतने की खुशी
Khel
agency
नई दिल्ली | क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने के पहले वर्षगांठ के मौके पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों ने ट्विटर के माध्यम से जीत की खुशी अपने प्रशंसकों से साझा की। सचिन, जिनके लिए क्रिकेट विश्व कप जीतना बचपन का सपना था, को विश्वास नहीं हो रहा है कि 28 वर्षो के लम्बे इंतजार के बाद विश्व कप का ताज हासिल करने को 12 महीने गुजर गए हैं।
ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
Khel
agency
दुबई | इस साल श्रीलंका में आयोजित होने वाली आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। इन टिकटों के लिए लोगों के बीच जोरदार उत्साह की अपेक्षा की जा रही है। आईसीसी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए किसी एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट मिल सकते हैं। बाकी के मैचों के लिए अधिकतम
चेन्नई एकदिवसीय : वेस्टइंडीज-भारत के बीच अंतिम भिड़ंत आज
Khel
agency
चेपक स्थित एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों के बीच जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का अंतिम मुकाबला आज (रविवार) खेला जाएगा। इंदौर में श्रृंखला अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम एक और बड़ी जीत के साथ श्रृंखला का समापन करना चाहेगी। भारतीय टीम ने कार्यवाहक कप्तान वीरेंद्र सहवाग की ऐतिहासिक 219 रनों की पारी की बदौलत इंदौर में जीत हासिल कर श्रृंखला 3-1 से अपने नाम कर ली है।
गौतम ने नताशा संग लिए सात फेरे
samanya
agency
भारतीय क्रिकेट टीम के मोस्ट डिज़ायरेबल बैचलर गौतम गंभीर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शुक्रवार को गौतम दिल्ली की ही नताशा जैन के साथ सात फेरे लेंगे। शादी दिल्ली के पास गुडगांव के एक फार्म हाउस से होगी। इस मौके सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान के शामिल होने की भी उम्मीद है।
हरभजन की छुट्टी, अरविंद और राहुल नया चेहरा
samanya
agency
इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती दो मैचों के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। इस टीम में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज शामिल नहीं हैं जबकि खुद को फिट घोषित करने केबावजूद हरभजन सिंह को बाहर रखा गया है।
शोएब को महंगी पड़ सकती है अपनी ही जीवनी
Media
agency
पाकिस्तान के पूर्व पेस गेंदबाज़ शोएब अख्तर के लिए उनकी अपनी ही जीवनी कंट्रोवर्सियली योर्स अब मंहगी पड़ सकती है। किताब को ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी दिलाने के चक्कर में शोएब ने इतना कुछ लिख डाला कि जिसे पढ़कर शोएब पर ये कहावत चरितार्थ होती दिख रही है कि आ बैल मुझे मार। शोएब की जीवनी के खिलाफ में पाकिस्तान क्रिकेट अधिकारियों और पीसीबी ने कार्रवाई का मन बनाया है।
जितना शानदार सचिन का रिकॉर्ड उतना ही बेजोड़ उनका नया अशियाना
samanya
agency
मुंबई में अब जब भी आलिशान आशियानों की बात होगी तो मुकेश और अनिल अंबानी के साथ सचिन तेंदुलकर के आशियाने का भी नाम आयेगा। नवरात्र के शुभ अवसर पर सचिन और उनका परिवार अपने नये बंगले में कदम रखा। सचिन ने अपना नया बंगला बाद्रा में पेरी क्रॉस रोड पर बनवाया है।
सचिन मेरी गेंद से डरते थे, शाहरुख धोखेबाज़ निकले:शोएब
samanya
agency
शोएब अख्तर ने ऐसी बात कह दी है कि उस पर विवाद होना तो तय ही है। शोएब अपनी आत्मकथा 'कंट्रोवर्शली योर्स' में सीधे सीधे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि सचिन उनकी गेंद से डरते थे। सचिन के अलावा उन्होंने शाहरुख खान पर भी धोखा देने का आरोप लगाया है। शोएब कभी शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते थे।
क्रिकेट के सबसे दूरदर्शी कप्तान पटौदी को श्रद्धांजलि
samanya
agency
मंसूर अली खान नवाब पटौदी आज अपने पैतृक गांव पटौदी में सुपूर्द-ए-ख़ाक हो जायेंगे। और इसी के साथ भारतीय क्रिकेट का एक जाबांज इंसान, प्रतिभाशाली खिलाड़ी और दूरदर्शी कप्तान हमेशा हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में चला जाएगा। 'टाइगर' नाम से मशहूर पटौदी ने सर गंगाराम अस्पताल में गुरुवार शाम को अंतिम सांल ली। वह फेफड़े के गम्भीर संक्रमण से पीड़ित थे। वह 70 वर्ष के थे।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।