मुल्‍ला उमर की मौत पर संशय बरकरार samanya

agency

तालिबान नेता मुल्ला उमर की मौत को लेकर सोमवार को तमाम तरह की खबरें आती रहीं। अफगानिस्तान के एक टेलीविजन चैनल ने उमर के पाकिस्तान में मारे जाने का दावा किया तो पाकिस्तानी तालिबान ने तुरंत इसका खंडन किया। वहीं, भारतीय गृह मंत्री ने अफगान प्रशासन से उमर की मौत के बारे में खबरें मिलने की बात कही।

अमेरिका ने दी नए एचआईवी उपचार को मंजूरी Videsh

agency

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने शुक्रवार को एड्स के एक नए उपचार को मंजूरी दे दी। अब एड्स पीड़ित मरीजों को एचआईवी की रोकथाम के लिए अन्य दवाओं के साथ यह उपचार भी दिया जा सकेगा। नया उपचार एचआईवी वायरस में प्रजनन रोकेगा।

पाकिस्तान में नाटो के टैंकर में विस्फोट 15 लोगों की मौत Videsh

agency

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के तेल टैंकर में विस्फोट से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद हेतु 15 देशों का चयन samanya

agency

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार परिषद के लिए 15 देशों का चुनाव किया है। इनमें भारत भी शामिल है। महासभा के 192 सदस्यों द्वारा चुने गए नए सदस्य देश, परिषद के उन 15 सदस्यों का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। परिषद में एशियाई देशों के समूह के रूप में भारत, कुवैत, इंडोनेशिया और फिलीपींस को चुना गया है।

अलकायदा के विनाश हेतु हर जगह जाएगा अमेरिका : क्लिंटन Videsh

agency

पाकिस्तान की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा के खात्मे के लिए वह दुनिया में कहीं भी जा सकता है।

शाही शादी में परोसी वाइन को मिला शीर्ष पुरस्कार Videsh

agency

राजकुमार विलियम और कैथरीन के विवाह में परोसी गई वाइन ने वार्षिक वाइन प्रतियोगिता 'इंटरनेशनल वाइन चैलेंज' में स्वर्ण पदक हासिल किया गया है।

पाक के लिए अमेरिकी मदद के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष samanya

agency

पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी मदद में कटौती के मामले पर अमेरिकी कांग्रेस में समर्थन बढ़ता जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान आतंकवादियों की अनदेखी कर रहा है। यह जानकारी एक प्रमुख सीनेटर ने दी है।

आईएमएफ प्रमुख कान पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव samanya

agency

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस कान पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेइथनर ने कहा है कि कान अब इस पद का दारोमदार सम्भालने की स्थिति में नहीं रह गए हैं।

अमेरिका ने मुम्बई हमले पर पाक से मांगा जवाब Khabar

agency

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई आतंकवादी तहव्वुर हुसैन राणा के मुकदमे से पाकिस्तान के आतंवादियों के साथ सम्बंध उजागर होने की व्यापक सम्भावनाओं के मद्देनजर अमेरिका ने 26/11 के मुम्बई हमले के बारे में इस्लामाबाद से जवाब मांगे हैं।

इटली ने शुरु की गद्दाफी के 'राजनीतिक निर्वासन' की तैयारी Videsh

agency

इटली और उसके सहयोगी लीबिया के लिए ऐसे राजनीतिक समाधान की योजना बना रहे हैं, जिसमें मुअम्मार गद्दाफी को शासन से बेदखल किया जा सके।

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020