नाटो के हमले में गद्दाफी के बेटे की मौत
Videsh
agency
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमले में लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी के सबसे छोटे बेटे सैफ अल अरब गद्दाफी की मौत हो गई।
पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: पेंटागन
Videsh
agency
अमेरिकी रक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान युद्ध में ठोस प्रगति जरूरत हुई है, लेकिन आतंकवादियों को अभी भी पड़ोसी पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाहें मौजूद हैं।
'निराश अमेरिका भारत से रक्षा सम्बंधों में मजबूती जारी रखेगा'
samanya
agency
नई पीढ़ी के लड़ाकू विमान सौदे सम्बंधी अमेरिकी प्रस्ताव को भारत द्वारा नामंजूर किए जाने से निराश अमेरिका ने कहा है कि वह भारत से अपने रक्षा सम्बंधों को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी रखेगा। अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने भारत के फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए झटका बताया है।
रॉल्स रॉयस में बैठकर शादी करने जाएंगी मिडिलटन
Videsh
agency
ब्रिटेन के शाही घराने के वारिस राजकुमार विलियम के साथ शुक्रवार को विवाह रचाने जा रहीं केट मिडिलटन रॉल्स रॉयस कार पर सवार होकर विवाहस्थल वेस्टमिनिस्टर एबे पहुंचेंगी।
पाकिस्तान में नौसना की बस पर हमला, 3 मरे, 20 घायल
samanya
agency
पाकिस्तान के कराची शहर में नौसना की एक बस को निशाना बनाकर गुरुवार तड़के किए गए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।
भारत की तरक्की से उत्पन्न होगें अनेक अवसर : अमेरिका
samanya
agency
अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, चूंकि 2030 के भारत का 80 प्रतिशत हिस्सा अभी निर्मित होना है, लिहाजा अमेरिकी और भारतीय कम्पनियों के लिए रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार के अपार अवसर हैं। दक्षिण एशिया के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री, रॉबर्ट ब्लेक ने पिछले सप्ताह 'नॉलेज एट व्हार्टन' को फिलाडेल्फिया में दिए साक्षात्कार में कहा था कि भ्रष्टाचार और अधोसंरचना जैसी कुछ कमियों के बावजूद इस समय भारत में जो जबरदस्त वृद्धि हो रही है, वह कुछ महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराती है।
लीबिया पर नाटो के हमलों की पुतिन ने की आलोचना
samanya
agency
रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने लीबिया पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमलों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कथित सभ्य समाज द्वारा इस उत्तर अफ्रीकी देश को अवैध तरीके से बर्बाद किया जा रहा है।
लोबसांग होंगे तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री
samanya
agency
भारत में जन्मे लोबसांग सांगय (42) को बुधवार को तिब्ब्त की निवार्सित सरकार का नया कालोन त्रिपा या प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। सांगय तिब्बत के बाद भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। सांगय की शिक्षा-दीक्षा अमेरिका में हुई है और वह वहीं रहते हैं। हारवर्ड लॉ स्कूल के वरिष्ठ फेलो, सांगय को कालोन त्रिपा के लिए तीसरे प्रत्यक्ष चुनाव में चुना गया है। तीसरे प्रत्यक्ष चुनाव के लिए मतदान 20 मार्च को हुआ था। वह, वर्तमान निर्वासित प्रधानमंत्री सामदोंग रिनपोछे का स्थान लेंगे। रिनपोछे इस पद के लिए दो बार चुने गए थे।
पाकिस्तान में नौसेना बसों पर हमले में 4 मरे
samanya
agency
पाकिस्तान के कराची शहर में नौसेना की दो बसों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में एक महिला चिकित्सक सहित चार लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए। पहला विस्फोट एक आत्मघाती हमला था, जबकि दूसरा विस्फोट रिमोट कंट्रोल से संचालित किया गया था।
अफगानिस्तान की जेल से 476 कैदी फरार
Videsh
agency
अफगानिस्तान के कंधार शहर की एक जेल से 476 कैदी सोमवार तड़के सुरंग के रास्ते फरार हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।