Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'चक्रव्यूह' मनोरंजन के साथ संदेश भी देगी : अर्जुन

chakravyuh convey the good message

8 अक्टूबर 2012

मुम्बई। फिल्म 'चक्रव्यूह' में आईपीएस अधिकारी आदिल खान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के नजदीक है और यह मनोरंजन के साथ-साथ संदेश देने वाली एक असाधारण फिल्म है। 39 वर्षीय अर्जुन ने  कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के करीब है क्योंकि ऐसी कुछ फिल्में ही हैं जिसमें महत्वपूर्ण संदेश के साथ, एक्शन और मनोरंजन भी है जो मुझे करना पसंद है। इसमें बहुत सुंदर प्रेम कहानी है और इससे आपको एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा।"


प्रकाश झा निर्देशित यह फिल्म नक्सलवादी आंदोलन पर आधारित है।


अर्जुन ने कहा, "हमारी फिल्म में संदेश है कि आज देश में दो भारत बसता है पहला जो शहर में है, वह उभरता भारत है और दूसरा अविकसित भारत जो गांवों में है। नक्सलवादी गतिविधियां इन स्थानों में बढ़ रही हैं।"


अर्जुन के मुताबिक इस फिल्म के जरिए लोग इस विषय की गम्भीरता को समझेंगे।


'चक्रव्यूह' 24 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

 

More from: Khabar
33276

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020